इंदौर, गांधीनगर इलाके में एक कॉलोनी के दो बच्चेl लापता हैं। दोनों स्कूल जाने का कह कर निकले थे। फिर नहीं लौटे। पुलिस और परिजन दोनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार सामर्थ सिटी में रहने वाले दो बच्चे नितिन चौकसे और राज सोनवने शुक्रवार सुबह सात बजे घर से स्कूल जाने का कहकर निकले थे। दोनों बच्चे स्कूल भी नहीं गए, स्कूल से लौटने का समय निकले के बाद भी जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। स्कूल पहुंच कर जानकारी ली तो पता लगा कि दोनों स्कूल ही नहीं आए थे। इसके बाद परिवार वाले घबरा गए। सोशल मीडिया पर दोनों बच्चों की फोटो के साथ तलाशने की गुहार की जा रही है। इधर गांधीनगर पुलिस थाने में भी दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया है।