बस्ती। नगर पुलिस ने उधारी का रूपये वापस मांगने के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, मोबाइल तोड़ देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी अमन पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आवास विकास कालोनी निवासी जितेंद्र यादव पर आरोप लगाया है किएक वर्ष पूर्व उससे लिये गये 50 हजार रूपये उधारी को वापस मांगने पर उसने टालमटोल की। जब रूपया वापस मांगने का दबाव बनाया तो आरोपी ने रूपये देने के लिए नगर थाना क्षेत्र के अमहट पुल के पास बुलाया। जब वह रूपया वापस लेने के लिए शिवम पाण्डेय के साथ उसके बताये स्थान पर पहुँचा तो आरोपी जितेंद्र यादव, अखिल कुमार उर्फ छोटू, जीतू यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी एक राय होकर अपशब्द बोलने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी, मारापीटा। साथ आए शिवम पाण्डेय ने बीच बचाव करना चाहा तो उसकी भी पिटाई की, मोबाइल फोन को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।