बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के आहर गांव निवासी विनय कुमार ने गांव निवासी रामफेर, उसके भाई राजेन्द्र, अमन, उसके भाई कन्हैया पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।