पौली
स्थाई गौ आश्रय केन्द्र मझौरा का शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुजीत सिंह ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय केंद्र पर मौजूद केयर टेकारों को हिदायत दिया कि पशुओं के देख रेख में को कमी नहीं आनी चाहिए निरीक्षक करते हुए गौशाला मे साफ सफाई को चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायत दी। दाना चारा भूसा किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए । स्थाई केंद्र मझौरा में कुल 152 पशु है केंद्र पर 90 कुंतल भुसा,3.50 किलो दाना मौजूद रहा ।पशुओं की संख्या ज्यादा है। जिसको देखते हुए गौशाला में चारा काटने की मशीन, हरा चारा की ब्यवस्था देख ग्राम प्रधान को बधाई दी।
।इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी आनंद सिंह, , कम्पाउन्डर अमित सिंह, प्रधान अमरजीत, ग्राम बिकास अधिकारी पिन्टू यादव, भोला चौहान, बृजेश गोस्वामी,आरती,बिजय कुमार राना, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।