
कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जिभियांव के चैनल का ताला तोड़ चोरो ने एमडीएम का राशन व रजिस्टर उठा ले गए। तहरीर पर चौकी इंजार्च कुदरहा ने जांच शुरू कर दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जमी अहमद ने चौकी इंचार्ज कुदरहा को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि शुक्रवार की सुबह साढे सात बजे विद्यालय पर पहुंचा और रसोईया विद्यावती देवी को विद्यालय का ताला खोलने के लिए चाभी दिया और वह खोलने गयी तो चैनल का ताला टूट कर नीचे गिरा था और बल के कमरा का ताला टूटा था। जब देखा गया तो एमडीएम का राशन वर्तन व रजिस्टर गायब था। बीएसएनएल का लगा मशीन भी टूटा पड़ा था। दो दिन पूर्व भी एक बोरी चावल, आटा व बाल्टी भी गायब हुआ था।
इस संबंध मे चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।
Post Views: 236