श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर की छात्राओं एवं शिक्षकों ने फाइलेरिया रोधक दवाई का सेवन किया

नगर बाज़ार / बस्ती – जनपद बस्ती के महरीपुर में स्थित श्री राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लिम्फेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) एक लाइलाज बीमारी है जो कि क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है महाविद्यालय के लगभग 200 छात्राओं एवं 25 प्राध्यापक ने बढ़ चढ़कर फाइलेरिया रोधक दवाई का सेवन किया इस कार्यक्रम में मिथिलेश (CHO) मरवटिया बाबू, श्री आशुतोष तिवारी PCI (DMC) बस्ती श्यामकली (आशा बहू) रानीपुर, सरिता सिंह (आशा) महरीपुर, श्रवण कुमार सिंह महरीपुर, कार्यक्रम अधिकारी प्रथम डॉ मनोज कुमार, कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय डॉ मनीष कुमार सिंह , इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार चतुर्वेदी ने सभी स्वयं सेविकाओं को जागरूक करते हुए बताया कि आप सभी तो दवा खाए ही साथ ही जो भी छूटे हो उन लोगों जागरूक करके दवा खिलाए जिससे इस बीमारी को जड़ समाप्त किया जा सके जिस प्रकार पोलियो मुक्त भारत हुआ उसी प्रकार जल्द ही फाइलेरिया मुक्त भारत को करना है डॉ कृष्ण कुमार, डॉ जयप्रकाश पाण्डेय, रजनी सिंह, मंजरी सिंह, अजीत कुमार सिंह, सूर्यपाल वर्मा, नीरज त्रिपाठी, आशुतोष कुमार, अनिल श्रीवास्तव, मो0 तसलीम आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।