मुंबई की भौगोलिक स्थित की देखते हुए लगातार 24 घंटे पानी की आपूर्ति करना फिलहाल असंभव,,,,


अनुराग लक्ष्य, 23 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
कुदरत का नायाब तोहफा पानी, जो इंसानी जिंदगी के लिए किसी वरदान से कम नहीं। लेकिन हम अगर बात करें देश की आर्थिक नगरी मुंबई की तो ज़रूर यह सोचने का विषय बन जाता हैं कि समंदर जैसे फैली विशाल मुंबई को पानी कैसे सप्लाई किया जाता होगा। लेकिन पानी की सप्लाई तो पूरी मुंबई को होती ही है। लेकिन इस समय फिलहाल भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से फिलहाल 24 घंटे लगातार पानी देना असंभव हो रहा है।
मनपा के अनुसार मुंबई की जनता को अभी कुछ वर्षों तक इंतेज़ार करना पड़ेगा । मुंबई में चौबीस घंटे पानी उपलब्ध कराने की योजना चल रही है। यह अलग बात है कि यहां की सत्ताधारी पार्टियाँ अक्सर मुंबई वासियों को 24 घंटे लगातार पानी देने का वादा करती रहती हैं । जो फिलहाल अभी संभव नहीं है।
शुरुआती दौर में मुलुंड और बांद्रा पश्चिम में लगातार चौबीस घंटे पानी उपलब्ध कराने की कोशिश की गई थी लेकिन मुंबई की भौगोलिक स्थित को देखते हुए यह संभव नहीं हो सका।