किशोरी के साथ बलात्कार में वांछित गिरफ्तार

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के मामले में वांछित की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड़ इटैलिया मुहल्ला निवासी सैफ उर्फ नीलू के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे रेलवे स्टेशन गेट नं. 2 से पूर्वी क्रासिंग की तरफ जाते समय मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया गया।