किशोरी के साथ छेड़खानी, विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव निवासी एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मनीष शर्मा पर आरोप लगाया है कि उसने गांव के बाहर गई उसकी बहन को अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।