संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। पीड़िता की मां ने दुधारा थाना क्षेत्र के नौवाडीह गांव निवासी मारूफ पर अपनी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कोहरियांवा में रक्शा देवई गाँव जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया।