बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि एक किशोर ने गांव के बगल खेत में ले जाकर उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।