पीएम श्री विद्यालय दिवमी में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

बस्ती। बनकटी क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वित्त एवं लेखा अधिकारी बस्ती गुलशन उवर ने ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद चौधरी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुहम्मद इकबाल के साथ ध्वजारोहण किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो इकबाल ने बच्चों को बताया कि स्वतंत्रता दिवस की लड़ाई में किस तरह से हमारे देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।  इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और हर कोई नन्हे बच्चों की तारीफ करता हुआ नजर आया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा (प्रभात फेरी ) निकाली गयी जो देवमी बघाड़ी होते हुए विद्यालय मे आकर सम्पन्न हुई। प्रभातफेरी का आकर्षण बच्चों द्वारा निकाली झाकी रही जिसमें बच्चे भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, महात्मा गाँधी, सरदार भगत सिंह चन्द्रशेखर आजाद सुवाषचन्द्रबोस, डा० भीम राव  अम्बेडकर बने। सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय की शिक्षिका अनुपम मिश्रा की देखरेख में सम्पन्न  हुआ। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार व मुहम्मद इकबाल  ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला वित्त एवं लेखा अधिकारी गुलशन उवर, भवानी प्रसाद शुक्ल खण्ड विकास अधिकारी बनकटी, खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव, पूर्व बी ओ अरुण पाण्डेय, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी अमित प्रकाश, मुनिराम मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रामचन्द्र शुक्ल, प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, ओम प्रकाश शुक्ला, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल,कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, ऋषभ कुमार मिश्र, विनय शंकर पाण्डेय, अनुपम मिश्रा, सुनीता यादव, सुनीता चौधरी, विनय कुमार शर्मा, आशा, मीरा, मालती, प्रेम चौधरी, डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, आज्ञाराम चौधरी जय प्रकाश प्रजापति प्रबंध समिति के सदस्य व अभिभावक गण उपस्थित रहे। वित्त एवं लेखा अधिकारी गुलशन उवर तथा खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव, भवानी प्रसाद शुक्ल, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने बच्चों को नकद पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया।