बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में पैकोलिया थाना क्षेत्र के पेड़रिया निवासी तबरेज अहमद पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि उसकी बेटी 15 दिन पहले स्कूल से लौट रही थी, जिसे आरोपी ने स्कूल के बगल पंचायत भवन के पास पकड़ लिया। उसका हाथ पकड़कर जबरिया पंचायत भवन के पीछे लेता गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले पीड़िता डरवश अपने साथ हुई घटना पर चुप रही। बाद में अपनी आपबीती बताया। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।