बस्ती।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एनएच पर गढ़ा गौतम के पास रोडवेज बस की ठोकर लगने से बाइक सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बहन और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बाइक से जा रहे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कठार जंगल निवासी अनुराग की बाइक में रोडवेज बस ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठी दो सगी बहनों पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुसहा निवासी मुस्कान और खुशी सहित बाइक सवार सभी सड़क पर गिर गए। हादसे में मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई। खुशी और अनुराग को एम्बुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद डाक्टर ने हालत गंभीर देख उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना बाद माौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।