बस्ती । गनेशपुर की तत्कालीन ग्राम प्रधान, उनके पति व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी से दूसरे की जमीन को फर्जी तरीके से खतौनी में नाम दर्ज करा लेने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गनेशपुर निवासी राजेन्द्र ने वाल्टरगंज थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वर्ष 2000 से वर्ष 2005 तक ग्राम पंचायत गनेशपुर की ग्राम प्रधान रही परवीन खातून,उनके पति व प्रधान प्रतिनिधि रहे अब्दुल मुईद उर्फ रहमान एवं गांव निवासी भगौती ने मिलकर वर्ष 2000 से 2005 व 2005 से 2010 के बीच धोखाधड़ी से कूटरचित कई फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसकी जमीन को खतौनी में अमीना खातून के नाम दर्ज करा लिया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी तत्कालीन ग्राम प्रधान, उनके पति व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।