धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नादरगंज लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी मदरसा जामिया अनवारूल इस्लाम, अल हरमैन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी रुस्तम विहार कॉलोनी नियर सीपेट चौराहा नादरगंज कानपुर रोड लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया मदरसे के छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता एवं अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अमजद खान व विष्टि अतिथि के रूप में जनाब मोहम्मद वसीम मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी अख्तर अली जी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कारी अख्तर अली साहब ने देश में अमन और शांति के खुशी की दुआ की गयी। छोटे छोटे बच्चो ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम में भाग लिया एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के हौसला अफजाई के लिए प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

इस मौके पर मदरसा जामिया अनवारूल इस्लाम के सदस्य मोहतरमा तबस्सुम अनवर, जनाब शौकत अली, मोहतरमा शबेनूर आदि अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।