16 अगस्त को स्मार्ट फोन एवं टेबलेट वितरण कार्यक्रम

बस्ती – महिला पी जी कॉलेज बस्ती की वर्ष 2023 में बी ए पास छात्राओं को स्मार्ट फोन और एम ए पास छात्राओं को टैबलेट का वितरण कार्यक्रम 16 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे से समारोह का आयोजन कर किया जाएगा,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती के पूर्व सांसद व असम राज्य के प्रभारी मा हरीश द्विवेदी जी,विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर वर्मा प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बस्ती,एवं कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय सभासद के कर कमलों द्वारा स्मार्ट फोन एवं टेबलेट दिया जायेगा, सभी छात्राएं पूर्वान्ह 10 बजे बी ए पास छात्रा को बी ए,अंतिम वर्ष का मूल अंक पत्र और आधार कार्ड,तथा एम ए अंतिम वर्ष की छात्रा को एम ए अंतिम वर्ष का मूल अंक पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना है।