संत मौनीदास इंटर कॉलेज विशुनपुरहरी में 78वा स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया

 

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा अर्चिता तिवारी को किया गया सम्मानित

रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता

सिद्धार्थनगर। देश सहित जिले में 78वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह व धूमधाम के साथ मनाया गया । इस मौके पर सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में 78 वे स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत संत मौनी दास इंटर कॉलेज विसुनपुर हरि में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया करके झंडे को सलामी दी गई । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का बच्चों द्वारा शुभारंभ किया गया । इस मौके पर यूपी बोर्ड परीक्षा बर्ष 2024 में कक्षा 10 की विद्यालय की छात्रा अर्चिता तिवारी ने जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया था। जिसको लेकर विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर पांडे द्वारा जहां नगद पुरस्कार देकर के अर्चिता का सम्मान किया गया तो वहीं पर विद्यालय परिवार की तरफ से जिले में चौथा स्थान प्राप्त की अर्चिता को बधाई दी गई। साथ ही अन्य बच्चों को बेहतर ढंग से सुनियोजित पढ़ाई करके अपना नाम रोशन करने की सलाह दी गई। बता दें कि इस बार की बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल की छात्रा रही अर्चिता तिवारी ने 96.67% अंक पाकर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया था जिसमें जिला प्रशासन व सांसद जगदंबा पाल द्वारा जिले में अव्वल आई अर्चिता को प्रशस्ति पत्र व 21000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया था । विद्यालय के प्रबंधक द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर अर्चिता तिवारी को नगद पुरस्कार देते हुए फीस में भी छूट प्रदान की गई और साथ ही अन्य बच्चों को भी बेहतर पढ़ाई करते हुए जिला सहित प्रदेश में नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।तथा देश की आजादी में अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक, अध्यापकगण,अभिभावक सहित अध्यनरत हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।