रंजिशन मारने पीटने, कट्टे से फायर करने में पांच नामजद

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विनीत पाण्डेय ने गांव निवासी पांच लोगों पर आपसी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से लोहे की राड से मारने पीटने, गाली जानमाल की धमकी देने, गाड़ी तोड़ देने का आरोप लगाया है। कहा है कि आरोपियों ने उस पर कट्टे से फायर किया, लेकिन नीचे बैठ जाने से वह बच गया।
मामले में तहरीर के आधार पर गोपालपुर निवासी हरीश पाण्डेय़, अमित पाण्डेय उर्फ आशू , राकेश पाण्डेय, तनुजा पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।