बहराइच 13 अगस्त। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत 09 अगस्त को तहसील नानपारा में 02 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता (जनहानि) के रूप में रू. 4.08 लाख तथा नदी की कटान से कपड़ा बर्तन/घरेलू सामग्री की क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु अहैतुक सहायता के रूप में 36 व्यक्तियों के खातों में रू. 1.80 लाख, तहसील सदर बहराइच में 02 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता (जनहानि) के रूप में रू. 5.20 लाख, कैसरगंज में 02 व्यक्तियों के खातों में पशुहानि/अहैतुक सहायता (जनहानि) के रूप में रू. 4.375 लाख, तहसील महसी में 02 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान सहायता के रूप में धनराशि का स्थानान्तरण किया गया है। इसी प्रकार 12 अगस्त को तहसील महसी अन्तर्गत कटान से फसलों की हुई क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 14 व्यक्तियों के बैंक खातों में कृषि निवेश अनुदान के रूप में रू. 1.18715 लाख इस प्रकार 68 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 30 लाख 53 हज़ार 715 लाख की सहायता राशि हस्तान्तरित की गई है।