बहराइच 13 अगस्त। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती हेतु 23 से 25 अगस्त व 30 एवं 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में सम्पन्न होने वाली की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र प्रसाद को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम नानपारा अश्वनी पाण्डेय को सेक्टर महिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी प्रकार राजकीय बालिका इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार तजवापुर सौरभ सिंह व एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार, आजाद इण्टर कालेज के लिए बी.ई.ओ. हुज़ूरपुर चन्द्रशेखर चौरसिया व एसडीएम न्यायिक कैसरगंज लालधर यादव, महाराज सिंह इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार सदर अक्षय पाण्डेय व एसडीएम कैसरगंज पंकज दीक्षित, पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज के लिए नायब तहसीलदार मिहींपुरवा (मोतीपुर) राजदीप यादव व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल को क्रमशः स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
तारा महिला इण्टर कालेज के लिए बी.ई.ओ. विशेश्वरगंज कमलेश मिश्रा व एसडीएम सदर राकेश कुमार मौर्य, स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच के लिए बी.ई.ओ. रिसिया व एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह, महिला पी.जी. कालेज के लिए नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज सचिन कुमार व तहसीलदार कैसरगंज अभयराल पाण्डेय, राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम चौराहा के लिए नायब तहसीलदार फखरपुर बृजेश कुमार व तहसीलदार सदर अनिरूद्ध यादव, आर्य कन्या इण्टर कालेज के लिए बी.ई.ओ. फखरपुर अनुराग मिश्र व तहसीलदार महसी रविकान्त द्विवेदी तथा राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदपुर (आईटीआई कैम्पस), नानपारा रोड बहराइच के लिए नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार वर्मा व तहसीलदार पयागपुर धर्मेन्द्र कुमार को क्रमशः स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।