बहराइच 13 अगस्त। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण कृषकों व बेरोजगार युवकों को कम निवेश कर छोटे स्तर पर मशरूम उत्पादन के लिए औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती में मशरूम अनुभाग द्वारा 03 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषकों व बेरोजगार युवकों को मशरूम इकाई की स्थापना एवं रख-रखाव, उत्पादन व नवीन वर्तमान बाजार की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि दूर-दराज के प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास में एक साथ 50 कृषकों के ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था है, परन्तु भोजन/बोर्डिंग एवं जलपान की व्यवस्था प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं करना होता है। प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र के लिए प्रति प्रशिक्षणार्थी रू. 50.00 पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। इच्छुक व्यक्ति विशेष जानकारी हेतु कार्यालय संयुक्त निदेशक के दूरभाष नम्बर 05542-246843 एवं प्रभारी मशरूम विवेक वर्मा के मो.न. 9984642469 पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के रोस्टर की जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि माह सितम्बर में 03 से 05, अक्टूबर में 08 से 10, नवम्बर में 19 से 21, दिसम्बर में 17 से 19, जनवरी 2025 में 07 से 09 तथा फरवरी में 20 से 22 फरवरी 2024 तक 03 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न होगा।