बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नरहरिया निवासी अनिकेत पाण्डेय के खाते से अज्ञात जालसाज ने 33 हजार रूपए उड़ा दिये। पीड़ित के अनुसार वह अपने बैंक खाते को अपने मोबाइल नम्बर से लिंक कर गूगल एकाउंट चलाता है। उसके मोबाइल नम्बर पर एक मैसेज आया, जिसे उसने जैसे ही क्लिक किया उसके खाते से 33 हजार रूपए कट गये। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।