दो दुकानो से सीमेंट, पंखा, नगदी चुरा चम्पत हो गए चोर

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के नरौली स्थित विल्डिंग मैटेरियल और इलेक्ट्रिक की दुकान से चोर सीमेंट, नगदी, बैटरी, इनवर्टर, कैमरा मशीन, पंखा, बल्ब, तार आदि चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर चोरी के दोनो मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
मुंडरेवा थाना क्षेत्र के खडौहा उर्फ छविलहा निवासी जयप्रकाश यादव ने लालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि नरौली में उसकी विल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बुधवार की रात चोर दुकान का जंगला और दरवाजा पीछे से तोड़कर 125 बोरी सीमेंट, बैटरी, इनवर्टर, कैमरा मशीन और काउंटर का लाक तोड़कर उसमें रखा 6 हजार रूपए नगदी चुरा ले गए। इतना ही नहीं उसकी दुकान के बगल स्थित विनोद की इलेक्ट्रिक दुकान से 3 पंखा, 3 पर्स, बल्ब , एक बण्डल तार, एक हजार रूपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन दुकान खोलने आने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।