सरयू नदी में डूबा कांवड़िया, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

 

बस्ती।2 अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र के सरयू नदी टांडा पुल तट पर एक कांवड़िए की डूबने से मौत हो गई। जबकि नदी के किनारे उसका कपडा और मोटरसाइकिल लावारिस हालत मे पड़ा मिला।
नगर पंचायत गायघाट निवासी अवधेश कसौधन (35) पुत्र अच्छेलाल भगवान भोलेनाथ का तेरस पर जलाभिषेक करने के लिए भोर में लगभग चार बजे टांडा पुल के निकट सरयू नदी के तट पर जल भरने गए थे, नदी के तट पर अपनी बाइक खड़ी कर वह नदी में स्नान करने के लिए गए, लेकिन संतुलन बिगड़ जाने से वे नदी में डूब गए, जब दोपहर तक वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया, आस पास के मंदिरों पर कुछ पता नहीं चला तो परिजन टांडा धोबहट घाट पर पहुंचे, जहां उसकी मोटर साइकिल और कपड़ा नदी किनारे झोले में पड़ा मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने इसकी सूचना माझा खुर्द चौकी इंचार्ज रणंजय सिंह को दिया। सूचना बाद हमराहियों के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू कराया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।