शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म, किया शादी से इंकार

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक सम्बन्ध बनाने, बाद में शादी करने से इंकार कर देने का मामला सामने आया है।

लालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कचनी गांव निवासी शेषनाथ चौधरी पर आरोप लगाया है कि उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोपी की बात पर उसने भरोसा कर लिया। इसके बाद वह 2017 से 2022 तक उसके साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। शादी करने की बात पर कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालता रहा। जब इस बात की जानकारी आरोपी के परिवार वालों को हुई तो आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी और उसके परिवार वालों ने मिलकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *