तीन घंटे में ही जल गया  लगा नया ट्रांसफार्मर

बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर पंचायत कप्तानगंज में शनिवार की देर शाम कस्बे में सौ केवी ट्रांसफार्मर जल गया, रविवार देर रात साढ़े नौ बजे बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, तीन घण्टे में वह भी जल गया। जिससे कस्बे के लोग परेशान है। शिकायत के बाद कुछ सुनने वाला नहीं है।50 घण्टे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में संबंधित उपभोक्ताओं को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आधा दर्जन उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। विद्युत विभाग की जिम्मेदारों का कहना है कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर चल गया है जल्द ही दूसरा ट्रांसफर में लगाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *