आलंपिक में रेप, चोरी समेत कई घटनाओं से डरे लोग

पेरिस ,29 जुलाई। खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो चुकी है। फ्रांस की राजधानी में खिलाड़ियों का जमावड़ा लग चुका है। ओलंपिक में 10 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे है। एक तरफ जहां खिलाड़ी मैदान में खेल रहे है तो वहीं दूसरी तरफ ओलंपिक खतरों से घिरा हुआ है। क्योंकि पिछले दिनों पेरिस, फ्रांस में हुई घटनाओं ने सब को चौंका दिया है। कहीं खिलाड़ियों के सामान चोरी हो गए तो कहीं रेप की खबरें सामने आई। तो आईए इन घटनाओं पर नजर डालते है।
ओलंपिक से पहले पेरिस में विदेशी युवती से रेप
25 साल की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने उसके साथ पेरिस में रेप होने की शिकायत की है। लेकिन फ्रेंच मीडिया की खबरों के मुताबिक, पांच पुरुषों ने महिला का रेप किया। हादसे के बाद महिला ने पेरिस के एक रेस्तरां में शरण ली, जहां दमकलकर्मियों ने उसे आपातकालीन मदद मुहैया कराई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
अर्जेंटिना फुटबॉल टीम के साथ लूटपाट
खेलों के इस महाकुंभ की शुरुआत से पहले एक ऐसी घटना हुई है जिसने अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन समिति की साख को झटका पहुंचाया है। ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंची अर्जेंटिना की टीम लूटपाट की शिकार हो गई है। इसकी पुष्टी टीम के कोच ने की है। जेवियप मास्चेरानो ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, चोर हमारी ट्रेनिंग कैंप में घुस गए। थियागो अल्माड़ा का सामान, उनकी महंगी घड़ी और गहने वहां रखे थे जिसे चोरों ने लूट लिया। कोपा अमेरिका कप जीत कर ओलंपिक में हिस्सा लेने आई अर्जेंटिना की टीम के साथ हुई इस घटना ने ओलंपिक विलेज में मौजूद सभी एथलिट के मन में डर की भावना पैदा कर दी है।
ऑस्ट्रेलियाई साइकिलिंग टीम के साथ हुई चोरी
ऑस्ट्रेलियाई साइकिलिंग टीम के सदस्यों ने भी चोरी की घटना की शिकायत की थी। लोगन मार्टिन के मुताबिक चोरों ने उनकी वैन की खिड़की तोड़ पर्स और मसाज टेबल चुरा लिए थे।
ओलिंपिक खिलाड़ियों को ले जा रही ट्रेनें रूकीं
वेस्ट अटलांटिक लाइन पर ओलिंपिक एथलीटों को पेरिस ले जाने वाली दो ट्रेनों को रोक दिया गया है। रेलवे कंपनी स्हृष्टस्न ने कहा कि एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया है जबकि दूसरी ट्रेन चालू हो सकती है। कंपनी ने ट्रेनें क्यों रोकी इसकी वजह अभी तक साफ नहीं है।
फ्रांस के रेल-नेटवर्क पर हमला
फ्रांस में ओलिंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से करीब 10 घंटे पहले शुक्रवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन नेटवर्क पर हमला हुआ। कई रेलवे लाइनों पर तोड़फोड़ की गई और तारों को जला दिया गया। रेलवे लाइनों पर हमला किसने और क्यों किया इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
इसके साथ आपको ये भी बता दें कि ओलिंपिक खेलों में 3 बार हमले हो चुके है।
पहला हमला- साल 1900 में पेरिस ओलिंपिक में हुआ था। इस हमले में कुछ अराजक तत्वों ने एक बम भीड़ पर फेंक दिया था। इसकी वजह से भीड़ में दहशत फैल गई थी जिसके कारण कई लोग घायल हो गए थे।
दूसरा हमला- ओलिंपिक के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा हमला था। ये एक आंतकवादी हमला था, जो 1972 में जर्मनी के म्यूनिख में हुए ओलिंपिक गेम्स के दौरान हुआ था। इस हमले में फिलिस्तीन के एक आतंकी समूह ने इजराइल के 11 खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बंधक बना लिया था। बाद में इन सभी को आंतकियों ने बाद में मार दिया था। मुठभेड़ में 5 आतंकी और एक पुलिसकर्मी भी मारा गया था।
तीसरा हमला – यह 1996 में हुए अटलांटा ओलिंपिक के दौरान हुआ था। यहां सेंटेनियल ओलिंपिक पार्क में एक पाइप बॉम्ब से हमला किया गया था। इस ब्लास्ट में एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई थी। साथ ही 111 लोग घायल हुए थे। एक अमेरिकी नागरिक को इस हमले का दोषी पाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *