जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा की संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सार्थक चर्चा
मजबूत नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई दिशा
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौधरी से महराजगंज स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान अजय शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच से संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
अजय शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय श्री पंकज चौधरी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट होकर जनहित के कार्यों को और गति देंगे।
यह शिष्टाचार मुलाकात संगठनात्मक समन्वय और भविष्य की रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।