आज दिनांक 29/07/24 को आरडीएसओ अस्पताल में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। डॉ. मेराज अहमद ने हेपेटाइटिस के प्रकार, कारक, प्रबंधन और रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर शराब के सेवन से लीवर पर होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. कमल किशोर/पीसीएमओ ने उपस्थित लोगों को संक्रमण के मार्ग और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. पीताम्बर प्रसाद, डॉ. ज्योत्सना, श्री एम.पी. सिंह निदेशक/स्टोर (मेडिकल), डॉ. मृदुल शुक्ला, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. पंकज श्रीवास्तव एवं डॉ. रविन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।