कुदरहा, बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहै पर दो बाइक के सामने से टकराने से दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाए। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जब कि दूसरे युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र पुत्र लालचंद्र घरेलू सामान लेने कुदरहा बाजार जा रहे थे। बैसिया चौराहे पर जैसे ही पहुचे कि धनघटा थाना क्षेत्र के तिलकुपुर गांव निवासी 26 वर्षीय उत्तम पुत्र दयाराम रिश्तेदार के यहां से अपने घर जाते समय राम जानकी मार्ग पर सामने से दोनों युवक की गाड़ी लड़ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने दोनों को सीएचसी कुदरहा पहुंचाए। चिकित्सकों ने उत्तम को मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उत्तम तीन बहनों में इकलौता भाई था। पिता दयाराम ने बताया कि इसके पैदा होते ही उनके मन की मौत हो गई थी। तीन बेटी और एक बेटे का परवरिश कर बेटी की शादी भी कर दिया। अब बेटे के शादी करने के लिए सोच रहा था लेकिन नशीब में नही था। पिता दहाड़ मार मार कर रो रहा था।
Post Views: 563