बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो अपलोड करने के मामले में केस दर्ज किया है। इस मामले में मनोज कुमार निवासी खलीलपट्टी थाना कलवारी की ने थाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।