तीन दिन से लापता व्यक्ति का नहर में उतराता मिला शव

बस्ती।छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत भौसिया पंप कैनाल की कलवारी नहर शाखा में खेसुआ गांव के पास शनिवार को एक युवक का शव उतराता मिला। शव की शिनाख्त छावनी थाना क्षेत्र के दूभरा निर्वाहन गांव निवासी अमरनाथ (41) पुत्र खुशियाल के रुप में हुई ।

 ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देख इसकी सूचना पहुंची को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान दूभरा निर्वाहन गांव निवासी अमरनाथ के रूप में हुई। शव की शिनाख्त बाद उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार के वालों ने बताया कि अमरनाथ तीन दिन पहले घर से मजदूरी के लिए निकले थे। घर नहीं आने पर उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद छावनी थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *