गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी स्कूल में वन क्षेत्र अधिकारी शारदानंद तिवारी, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी, वन रेंज हरैया के स्टाफ और स्कूल के बच्चों द्वारा फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कर वृक्षों को संरक्षित कर उनके द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान का संदेश वन क्षेत्र अधिकारी शारदानंद तिवारी ने दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष जहां पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ लकड़ी एवं फल द्वारा आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में मदद करते हैं वहीं जलवायु को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका रखते हैं। उन्होंने बच्चों को वृक्षों तथा वन जीवन के पर्यावरण में योगदान के बारे में बताया तथा ज्वलंत मुद्दों जैसे ग्लोबल वार्मिंग जलवायु परिवर्तन तथा ग्रीनहाउस इफेक्ट के तकनीकी पहलुओं पर भी बच्चों के साथ चर्चा किए। इसके साथ ही वन एवम वन्यजीवों के भारत की संस्कृति में अप्रतिम योगदान एवं भारतीय साहित्य संगम के अभिन्न अंग होने के संबंध में बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को वृक्षारोपण करने को प्रेरित करने के साथ ही साथ बच्चों के साथ वृक्षारोपण करने के उचित तरीके बताते हुए उनसे भी वृक्षारोपण करवाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।