प्रतापगढ़, पट्टी। दुकान पर मोबाइल ठीक कराने आई 17 वर्षीया नाबालिग किशोरी सेे दुकानदार ने झांसा देकर चार लोगों ने दुराचार किया। मामला दर्ज होने पर आरोपियों की घेराबंदी के दौरान मंगलवार की रात 10.30 दुराचारियों से पट्टी इलाके के कलनियन नहर पुलिया के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनांे तरफ से चली गोली में दो आरोपियों के पैर में पुलिस की गोली लग गई। आरोपियों को पट्टी सीएचसी से मेडिकल कालेज रिफर किया गया। पट्टी इलाके के उडैयाडीह बाजार मोड़ पर बेलसण्डी निवासी वसीम पुत्र निगार मोबाइल की दुकान खोल रखी है। इलाके के एक गॉव की किशोरी 19 जुलाई को वसीम के दुकान पर मोबाइल ठीक कराने आई थी। वापस लौटते समय एक परिचित द्वारा घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। किसी न किसी काम के बहाने से परिचित ने कई जगह घुमाने के बाद अपने चार साथियों के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों के चंगुल भाग निकली किशोरी ने घटना की तहरीर थाने में दी। जिसमें वासिम खान, मकबूल, सोनू व लालबाबू को नामजद किया। मंगलवार की सुबह पट्टी पुलिस बुलडोजर लेकर आरोपियों के घर पहुंची। घर की महिलाओं के अनुनय के बाद पुलिस वापस लौट गई। मगर रात में ही पट्टी एसओ आलोक कुमार व स्वॉट प्रभारी सुनील कुमार यादव की टीम से दुष्कर्मियों की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों दुष्कर्मी मेडिकल कालेज में भर्ती किए गये हैं।