बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में चर्चित मोहित कांड में शामिल होने वाले लोगों में पुलिस ने अभी तक 18 लोगों को चिंहित किया है। जिसमें में मास्टर माइंड समेत सात को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष बचे आरोपी पुलिस के शिकंचे से बचने के लिए हर एक जतन लगाने में जुटे हुए हैं। पुलिस भी इन्हें टारगेट में लेकर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक अभियुक्तों के दर्जन भर निकट संबंधियो का पुलिस टीम ने उठाया है। पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर सभी जेल के सलाखों में होंगे।