डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी को दुबई में किया गया सम्मानित

डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने देश विदेश में किया लखनऊ का नाम रोशन

लखनऊ।डॉ आदर्श त्रिपाठी को दुबई में आयोजित विश्व होम्योपैथिक सम्मिट 2024 में सर्वश्रेष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञ(होमियोपैथिक किडनी स्पेशलिस्ट)पुरस्कार से सम्मानित किया गया।डॉ आदर्श त्रिपाठी ने इस सम्मान से देश विदेश में लखनऊ का नाम रोशन किया है। उक्त सम्मान श्री अश्विनी चौबे,अभिनेता अनुपम खेर जी, प्रसिद्ध कवि कुमार,क्रिस गेल और बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डॉ नीतीश चंद्र दूबे द्वारा डॉ आदर्श त्रिपाठी को दिया गया।

दुबई में हुए कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रिकेट जगत से जोंटी रॉट्स,बॉलीवुड से श्री मनोज तिवारी जैसी मशहूर हस्तियां भी उपस्थित रही।कार्यक्रम का आयोजन दुबई में विश्व प्रसिद्ध 7 सितारा होटल बुर्ज अल अरब में बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *