चार दिवसीय सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया अरुण प्रताप सिंह का जन्मदिन

वृद्धआश्रम में रह रहे बुजुर्गों,मंदिर में रह रहे जरूरतमंद लोगों, कालोनी में तैनात गार्डों एवम पैडल रिक्शा चालकों के बीच बांटा फल,मिष्ठान,नए कपड़े,साड़ी

लखनऊ।समाज सेवी अरुण प्रताप सिंह का जन्मदिन 20 जुलाई को चार दिवसीय सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया।जन्मदिन के शुभ अवसर पर संस्था मां गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से टीम AG फैमिली के द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर वृद्धआश्रम में रह रहे बुजुर्गों,मंदिर पर रहे जरूरतमंद लोगों, कालोनी में सुरक्षा में तैनात गार्डों, एवम पैडल रिक्शा चालकों में
फल,मिष्ठान,नए कपड़े,साड़ी,शर्ट,टी शर्ट,कुर्ता पजामा,मैक्सी इत्यादि का वितरण टीम AG परिवार की उपस्थिति में प्रातःकाल बजरंगबली जी के दर्शन उपरांत प्रारंभ हुआ।
टीम एजी द्वारा लगातार लोगों की मदद की जा रही है।समाज के तमाम गणमान्य जनों ने अरुण प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *