5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मोहित की तलाश जारी

बस्ती 17 जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मोहित अपहरण कांड की घटना के 5 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है मोहित जिंदा है या नहीं यह भी एक पहेली बन चुकी है चंगेरवा से बानपुर तक 12 किलोमीटर की दूरी तक कई स्थानों पर एनडीआरएफ की टीम मोहित की तलाश कर रही है अभी तक मोहित को नहीं बरामद कर पाई है गिरफ्तार अभियुक्तों के   आधार पर ही पुलिस काम कर रही है ,अन्य पहलुओं पर पुलिस काम कर रही है लेकिन कामयाबी अभी तक नहीं मिला पाई है जबकि नामजद अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मोहित के भाई,बहन, मामा को लेकर कई स्थान पर पुलिस मोहित की  शिनाख्त के लिए ले जा चुकी हैं जिसमें एक अज्ञात लाश भी मिली लेकिन वह मोहित की नहीं थी नदी की गहराई और बाढ़ का पानी भी एक समस्या बनी हुई है। पुलिस करें तो क्या करें। इधर सपा के विधायक भूख हड़ताल पर है वह निरंतर जिला प्रशासन पर  मोहित की बरामदगी के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस के लिए यह घटना अब चुनौती बन चुकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *