बहराइच – श्रीमान निदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ०प्र० के आदेशों के अनुक्रम में सड़क दुर्घटना एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने हेतु नाबालिग वाहन चालकों एवं नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात के निर्देश पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री मिथलेश कुमार राय द्वारा जागरुकता अभियान के अन्तर्गत पायनियर स्कूल, बहराइच में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 300 स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया । 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन संचालन न करने, सड़क पर पैदल चलने तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । वहाँ मौजूद आदरणीय शिक्षकों से भी समय-समय पर स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने हेतु अनुरोध किया गया ।