आज गोरक्ष प्रांत के शिशु शिक्षा समिति और जन शिक्षा समिति के सभी ATL प्रमुखों की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्रीमान राम सिंह जी ने एकता मंत्र के साथ किया और प्रान्त के सभी अटल टिंकरिंग लैब प्रमुखों से वार्ता किया। साथ ही प्रान्त के अटल लैब में हो रही गतिविधियों का ऑनलाइन अवलोकन किया।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अटल टिंकरिंग लैब प्रमुख श्रीमान बांके बिहारी जी उपस्थित रहे। उन्होंने गोरक्ष प्रांत के ATL प्रमुख और उनके प्रधानाचार्य जी से उनके विद्यालय में ATL प्रोजेक्ट का समाज में प्रदर्शन करने को कहा। साथ ही प्रमुखों से वार्ता की और उनके अटल टिंकरिंग लैब में हो रही गतिविधियों के बारे में मासिक एक्टिविटी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अटल लैब समाज के लिए भी है। समाज के अन्य विद्यालयों को भी अटल टिंकरिंग लैब से जोड़ने और उसकी नई-नई गतिविधियों से समाज को अवगत कराने का भी उन्होंने अनुरोध किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय अटल इन्नोवेटिव एग्जीविशन में जो मासिक एक्टिविटी दिए गए हैं उन पर प्रोजेक्ट बनाकर के गूगल फॉर्म के माध्यम से उसको सबमिट करें।
अंत में शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्रीमान राम सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया।