डलमऊ,रायबरेली। जुलाई।संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे डांगरी मजरे चक मलिक भीटी गांव में एक किशोरी ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह लगभग 7 बजे मजरे चकमलिक भीटी निवासी राजेश कुमार लोधी की पुत्री अंशिका (14) ने घर के अंदर बने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।फांसी पर लटका देख घर वालों के होश उड़ गए और देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ लग गई। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतका के पिता राजेश कुमार लोधी ने बताया कि अंशिका मानसिक रूप से बीमार थी। सुबह का समय होने के चलते घर के लोग दरवाजे साफ सफाई कर रहे थे तभी कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।