मीडिया कर्मियों का फूटा गुस्सा

मीडिया कर्मियों का फूटा गुस्सा
लालगंज,रायबरेली  खीरो थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया अपने लाट साहब वाले कारनामों के कारण सदैव चर्चित रहते हैं। आम आदमी के साथ तो उनका बर्ताव ठीक रहता ही नहीं है अब तो वह पत्रकारों के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे हैं। खीरों के एक पत्रकार के साथ एसओ द्वारा की गई अभद्रता को लेकर आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला और वरिष्ठ पत्रकार शेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी लालगंज से मिला और खीरों थाना अध्यक्ष की कार्यप्रणाली के प्रति आक्रोश जताया। प्रदेश अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने सीओ लालगंज से कहा कि अगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को उनके कार्यों से रोका गया तो निश्चित रूप से स्वच्छ लोकतंत्र को भारी धक्का पहुंचेगा। लालगंज क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मामले में उचित कार्यवाही की बात कही है। बताते चलें कि खीरो थाना अध्यक्ष ने एक पत्रकार को मारपीट की एक खबर छपने को लेकर थाने बुलाकर धमकाया था और अभद्र व्यवहार किया था जिसका ऑडियो भी वायरल है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ने पहले से ही सीओ लालगंज को सौंप रखी है। सीओ अनिल सिंह ने मीडिया कर्मियों की बात को गंभीरता से सुना और न्याय का भरोसा दिलाया है।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक शुक्ला, मोहम्मद याकूब ,विजय सिंह,शीतला गुप्ता, अवनीश पांडे, विकास तिवारी, रणविजय सिंह, मोहम्मद अफजल, कमल यादव आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *