बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोनहा थानाक्षेत्र के मुरादपुर गांव से एक 16 वर्षीय किशोर के घर से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने लापता किशोर के भाई राहुल पाण्डेय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।