लखनऊ – परिषदीय स्कूलों में कक्षा शिक्षण की उत्कृष्ट विधा स्थापित करने के लिए शिक्षकों से पांच-पांच मिनट का वीडियो तैयार कर मांगा गया था। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय ने 15 जून तक हर हाल में यह वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सिर्फ पांच जिलों ने ही 1949 वीडियो तैयार कर उपलब्ध कराएं हैं। इसमें पीलीभीत, बिजनौर, हाथरस, गौतमबुद्धनगर एवं सहारनपुर शामिल हैं। फिलहाल स्कूली शिक्षा महानिदेशालय ने शिक्षकों को चेतावनी दी है।