युवक ने फेंका तेजाब छात्रा ने बात करने से किया मना 

लखनऊ – छात्रा पर तेजाब फेंकने के आरोपी से देर रात गुलाला घाट के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। आरोपित अभिषेक वर्मा लखीमपुर खीरी के नीलगांव अंडू का रहने वाला है। पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। देर रात उससे पूछताछ की जा रही थी।

चौक चौकी के पास बीबीए छात्रा अपने भाई के साथ खड़ी बात कर रही थी। अचानक एक युवक आया और उसने छात्रा से बात करनी चाही। छात्रा ने बात करने से मना किया तो युवक ने बैग से एक शीशी निकाली और छात्रा पर तेजाब फेंकने लगा। भाई ने बचाने की कोशिश की तो युवक ने उस पर भी तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब से दोनों झुलस गए और सड़क पर तड़पने लगे। आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर युवक देख लेने की धमकी देते हुए भाग गया। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। तेजाब फेंकने की पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *