बस्ती। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के बेलसड़ गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में पति, ससुर समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी श्वेता ने परिजनों को कई बार फोन पर दी थी। उनकी बेटी कैली अस्पताल में मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली। पीड़ित ने ससुराली वालों पर अपनी बेटी को मारने का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ हर्रैया अशोक मिश्र ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में बेलसड़ निवासी पति विशाल, ससुर किशुन, सास राधिका, बुआ भानमति, अमन व ननद पिंकी को नामजद किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जाएगा
—