बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले साइबर अपराधियों ने बीमा पालिसी को बंद होने की बात का झांसा देकर पीड़ित के खाते से 6.45 लाख रुपये की ठगी कर लिए। इस मामले में पीड़िता ने अज्ञात जालसाजो के मोबाइल नंबर अपनी तहरीर में देकर साइबर थाना बस्ती में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता श्रद्धा सिंह निवासनी महरीपुर थाना नगर ने अपनी तहरीर में बताया है कि एचडीएफसी बैंक में उनके बीमा पालिसी को बंद होने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने बीमा पालिसी के नवीनीकरण के नाम पर अलग-अलग तिथियों में कुल छह लाख 45 हजार 687 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। जब श्रद्धा को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर थाने में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर थाने के निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि दर्ज केस के आधार पर साइबर पुलि्स ने जांच पड़ताल आरंभ कर दी है ।