भोपाल, जून। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक होंगे। विवि की ऑफिशियल वेबसाइट पर कोर्सेस का विवरण अपलोड किया गया है। स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन 12वीं में प्राप्त अंकों का 70 और ऑनलाइन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों का 30 प्रतिशत को जोडक़र तैयार की गई मेरिट लस्टि के आधार पर जारी किया जाएगा।