ठाडे में टीन शेड के गिरने से घायल बच्चों को देखने पहुंचे शिव सेना विधायक परताप सरनाइक,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 27 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मुंबई शहर में इंसानी जिंदगी जीने के कुछ मूल भूत नियम और सिद्धांत बनाए हैं जिनसे जनता अपने अपने घरों में सुरक्षित रहे, लेकिन जब जब इन नियमों का उल्लंघन होता है, तब तब इसके परिणाम घातक होते हैं।
ऐसा ही एक मामला ठाडे शहर के उपवन इलाके में सामने आया , जिसमे एक इमारत की छत पर बनी टीन शेड के गिरने से 9 बच्चे घायल हो गए।
बच्चे गवन बाग मे इस्थित इमारत के पास टर्फ मैदान में फुटबाल खेल रहे थे। जिसमें 9 बच्चे घायल हो गए और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद शिव सेना विधायक प्रताप सरनाइक ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
घायल बच्चों का इलाज बेथनी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे नवीं और दसवीं के छात्र हैं। इस अवसर पर विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा कि परिसर में फुटबाल खेलने सत्रह से अठारह बच्चे गए थे। तेज़ आंधी और हवा की वजह से बच्चों के ऊपर दूसरी सोसाइटी का एक पत्रा बच्चों के ऊपर आ गिरा। जिसकी वजह से 9 बच्चे घायल हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की जानकारी मैने मुख्य मंत्री को दे दी है। बच्चों के परिवार वालों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *